सोलन : कर्नल की अगुवाई में 33 ने थामा कांग्रेस का दामन
- विधायक ने नगर पंचायत कंडाघाट को दिया शव वाहन
- एम्बुलेंस रोड दोलग को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये दिए
फर्स्ट वर्डिक्ट. सोलन
चुनावी साल में सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का विधायक मिलन कार्यक्रम जोर शोर से जारी है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम पंचायत सिरी नगर के गाँव दोलग में कर्नल शांडिल पहुंचे। इस दौरान कर्नल की अगुवाई 33 लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। खास बात ये रही कि इनमें किरण बाला पार्षद वार्ड न 4 नगर पंचायत कंडाघाट व लता वार्ड मेंबर सिरीनगर सहित 13 महिलाओं ने कांग्रेस ज्वाइन की। वहीं युवा नेता राजेश ठाकुर सहित 20 युवाओं ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल ही नहीं अपितु एक विचारधारा है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। कर्नल ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एम्बुलेंस रोड दोलग को पक्का करने के लिए तीन लाख रुपये और शव यात्रा वाहन नगर पंचायत कंडाघाट को देने की भी घोषणा की। साथ ही फोरलेन कार्य से प्रभावित हुई ग्रामीणों की कुहल के विषय पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की।
इस मौके पर संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर स्वागत किया और कहा कि विधायक कर्नल शांडिल की साफ छवि क्षेत्र और इनके द्वारा करवाये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव हमिंदर ठाकुर, महासचिव मनीष शर्मा, प्रबल चौहान, भीम सिंह, देवेंद्र ठाकुर प्रधान सैंज, सीतेन्दर ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, किरण बाला, लता, पुनीत बीडीसी सदस्य, पार्षद पुनीत शर्मा, मोनिका वार्ड सदस्य, राम स्वरूप वार्ड सदस्य, शक्ति ठाकुर, दीपक शर्मा, अश्विन शर्मा,विनय मेहता, कैलाश मेहता, सदानन्द सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ठाकुर को सन्देश, उनके बगैर भी कर्नल मजबूत !
विदित रहे की सिरिनगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर का भी गृह क्षेत्र है। बीते वर्ष जिला परिषद चुनाव में रमेश ठाकुर अपनी पत्नी लीला देवी के लिए कांग्रेस टिकट मांग रहे थे लेकिन कर्नल का आशीर्वाद उन्हें नहीं मिला। नतीजन लीला देवी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें जीत भी मिली। किन्तु इसे बाद से ही रमेश ठाकुर और कर्नल धनीराम शांडिल के बीच दुरी दिखी है। अब कर्नल ने रमेश ठाकुर के क्षेत्र में 33 लोगों को पार्टी में शामिल कर स्पष्ट सन्देश दे दिया है की वे चुनाव के लिए तैयार है और उनके बगैर भी मजबूत है। हालांकि दोनों नेता कांग्रेस के निष्ठावान माने जाते है लेकिन दोनों के बीच की दूरी जरूर पार्टी के लिए चिंता का सबब बन सकती है।
