करसोग : ढांक से गिरकर 35 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
राज सोनी। करसाेग
विकास खंड करसोग के तहत पड़ने वाली मैहंड़ी पंचायत के सलाणा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें की ढांक से गिरकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाराम सुबह घास लाने के लिए घर से गया तथा घर से कुछ ही दूरी पर पैर फिसल जाने के कारण गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालाराम पुत्र राम सिंह उम्र 35 वर्ष गांव सलानां के रूप में हुई है। बताते चलें कि बालाराम के मंगलवार को लड़का होने की खुशी में नारायण की कथा थी, जो कि उसने अपने होने वाले बच्चे की खुशी में दी थी, परिजनों ने बताया कि बाला राम अपने पीछे 14-15 दिन का मासूम व 3 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौके पर ही मौत की तथा प्रशाशन की तरफ से पीड़ित परिवार को फोरी राहत के तौर 10 हजार की राशि दी गई है। वहीं विधायक हीरालाल ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
