दाड़लाघाट : दुर्गा मां के प्रांगण में 36वां श्री देवी पुराण कथा का आयाेजन
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत धुंदन में मां भंडारों वाली दुर्गा मां के प्रांगण में नवरात्रों के पावन अवसर पर 36वां श्री देवी पुराण कथा का प्रवचन व्यासचार्य अंकुर शर्मा कर रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान करमचंद ठाकुर व सचिव हेम चंद कपिल ने बताया कि यह मंदिर दुर्गा मां (भंडारों वाली) के नाम से विख्यात है तथा दुर्गा मां धुंदन पंचायत के अधिकांश लोगों व अर्की के राजा की कुलजा देवी है। इन नवरात्रो के दिनों में पूरा धुंदन क्षेत्र दुर्गा मां के कीर्तन व भजन की आवाज से गुजयमान हो रहा और कथा व्यास ने श्रोताओं से आवाहन किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति,संस्कार सभ्यता और अपने मां-बाप और गुरुजनों व अपने से बड़ों का आदर करने के संस्कार दें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर माता ज्वालाजी से जोत लाई जाएगी व रात्रि को कीर्तन मंडली द्वारा आखंड जागरण किया जाएगा, जबकि ग्यारह अप्रैल को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
