धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस थाना दाड़लाघाट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। केशव राम, पुत्र सहियाराम, गांव घुमारी, डाकखाना शालाघाट, तहसील अर्की ने चार व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत करवाई है। उसने अपनी शिकायत में बताया की इसने परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू के बहकावे में आ कर 2009 में जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी से इसके नाम से 3 लाख के ऋण के लिए अर्जी दी थी। इसका ऋण स्वीकृत तो हुआ था पर उसका पैसा इसे आज तक नहीं मिला। पर केशव को बार-बार जोगिंदर बैंक से ऋण की वसूली हेतु नोटिस आ रहे हैं।
उसने आरोप लगाया की परविंदर पुत्र बाबूराम गांव घोरनू; रामपाल, जोगिंदरा बैंक शाखा चंडी का प्रबंधक; गारंटर राकेश कुमार, पुत्र बालक राम, गांव सूरजपुर व धर्मपाल, पुत्र सीताराम, गांव बहल ने आपसी मिलीभगत करके व इसके साथ धोखाधड़ी करके सारे पैसे हड़प लिए तथा अब परविंदर पैसे वापस मांगने पर इसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
केशव राम ने शिकायत में कहा कि इन 4 लोगों से मेरे पैसे ब्याज सहित दिलवाए जाए तथा इन चारों के खिलाफ इसके साथ की गई। धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी बारे कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस बारे में एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली है तथा मामले की छानबीन करने हेतु संबंधित बैंक से इस बारे जानकारी ली जा रही है।
