42वीं जूनियर रष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता हिमाचल
गाजियाबाद में चल रही 42 वीं जूनियर रष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की लड़कियों की टीम फाईनल ने स्वर्ण पदक जीत कर एक उपलब्धि हासिल कर ली है। पिछले काफी समय से विजेता रही हरियाणा को हिमाचल ने हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह जानकारी हिमाचल महिला हैंडबॉल टीम की कोच स्नेहलता ने दी। उन्होंने बताया फाईनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने हरियाणा को 35-33 के कड़े मुकाबले में पराजित किया। टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों शालिनी ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, भावना शर्मा, मिताली व अन्य के शानदार खेल की बदौलत हिमाचल महिला हैंडबाल टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। बता दें कि हिमाचल ने क्वाटर फाईनल में राज्यस्थान को व उसके बाद सेमीफाइनल मैच में मध्यप्रदेश को पराजित किया था। हिमाचल हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नन्द किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष ढिल्लो के साथ सभी पदाधिकारियों ने हिमाचल महिला टीम, कोच स्नेहलता व मैनेजर विनोद गुलेरिया को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
