44 वर्षीय सीमा सुरक्षा बल का जवान आया कोरोना पॉजिटिव
( words)
कांगड़ा में गृह मंत्रालय में तैनात 44 वर्षीय सीमा सुरक्षा बल का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जवान 13 जून को दिल्ली से हिमाचल पहुंचा था। जिला कांगड़ा के देहरा में उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। यहां बुखार आने के बाद जवान को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। 15 जून को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जो बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है।