कुनिहार में विकासात्मक कार्यों के लिए 44.62 लाख की राशि स्वीकृत
कुनिहार। पंचायत समिति कुनिहार की बैठक विकास खण्ड कुनिहार के सभागार में समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल व पंचायत निरीक्षक रत्तन चन्द नेगी मौजूद रहे। बैठक में 15 वें वित्त आयोग के सेल्फ के कार्य योजना के लिए पंचायत समिति कुनिहार के लिए करीब 44,62,000 की राशि स्वीकृत हुई। यह राशि कुनिहार पंचायत समिति के तहत 23 समिति सदस्यों को आवंटित होगी जिसमें प्रत्येक समिति सदस्य की करीब 1 लाख 90 हज़ार की राशि विकासात्मक कार्यों के लिए मिलेगी। समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त किया कि पंचायतो ने अभी तक उनका पिछले बजट का पैसा खर्च नही किया है, जिस कारण विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए है।
बैठक में कुनिहार विकास खण्ड के तहत दूरदराज क्षेत्र माँगल व बेरल के समिति सदस्यों ने दाड़लाघाट में सब ब्लॉक बनाये जाने की मांग रखी, जिसका प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। माँगल व बेरल पंचायत कुनिहार से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है व पंचायत के लोगो को विकासात्मक कार्यो के लिए लम्बा सफर करना पड़ता है। माँगल बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, हीरा पाल, दीप चन्द व पवन आदि बीडीसी सदस्यों ने बैठक में दाड़लाघाट को सब ब्लॉक बनाने की मांग रखी, जिसका सभी समिति सदस्यों ने समर्थन किया।
सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने कार्य क्षेत्र के तहत विकासात्मक कार्यो को 15 वें वित्त आयोग की कार्य योजनाओं में डलवाया। इस बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द चोपड़ा, खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल, पंचायत निरीक्षक रत्तन चन्द नेगी, नीलम रघुवंशी, सीमा महंत, गीता ठाकुर, राकेश कुमार, हीरा पाल, सुरेश कुमार सहित 18 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
