साेलन : नेशनल कराटे चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे रूट्स कंट्री बाघी स्कूल के 5 छात्र
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आगामी 3 व 4 दिसंबर को होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के 5 छात्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाल ही में जुलाई महीने में बैजनाथ में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी रूट्स कंट्री स्कूल बाघी के इन 5 (नक्ष नेगी, साहिल, सम्पन्न वजिर, भविशा सिंघल व अयंतिका चाैहान) छात्रों ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रूट्स कंट्री स्कूल के प्रबंधक सुनील रोहटा ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल कराटे कोच अनिल जीसटा को इस चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी तथा साथ ही हर तरह की चुनौतियों का सामना करने का सहस देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
