कुनिहार : छात्र स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने सिटी मॉल बद्दी का किया शैक्षणिक भ्रमण
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार रिटेल विषय के छात्र-छात्राओं ने सिटी मॉल बद्दी का शैक्षणिक भ्रमण किया। 9वीं से जमा दाे के करीब 50 विद्यार्थियों ने सिटी मॉल बद्दी के स्मार्ट बाज़ार में अलग-अलग सेक्शन में किस तरह सामान लगाया जाता है व किस तरह इस सामान को बेचा जाता है को जाना व समझा। बच्चों ने मॉल में रिटेल के बारे में संपूर्ण जानकारी लेते हुए बच्चों ने अलग-अलग कपड़ों और अन्य वस्तुओं की ब्रांड को भी जाना तथा सेल परचेज कैसे होती है। इसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस शैक्षणिक भ्रमण में रिटेल अध्यापक वरुण भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के बच्चों ने स्मार्ट बाजार स्टोर में विजिट कर संगठित रिटेल के बारे में भी जाना। एक छत के नीचे पूरा सामान कैसे लगाया जाता है और कैसे उसको व्यवस्थित ढंग से रखा व बेचा जाता है।
