बल्ह से 500 सक्रिय कार्यकता करेंगे 'आप' की कांगड़ा रैली में शिरकत
बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी, कई लोगों को ग्रहण की आप की सदस्यता
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
आम आदमी पार्टी बल्ह मंडल की आम बैठक का आयोजन नेर चौक गुरुद्वारा के हाल में किया गया, जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी बल्ह के मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने की। बैठक में बल्ह क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा में प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की 23 अप्रैल की रैली में बल्ह से भागीदारी सुनिश्चित करने बारे रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि बल्ह से पांच दर्जन छोटी-बड़ी गाड़ियों में करीब 500 से ज्यादा आप के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेने के लिए कूच करेंगे। अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी से जुड़े कृषि विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. दलीप सिंह पंत को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। आज करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों में अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बल्ह भाजपा और कांग्रेस में सेंधमारी करके जॉइन करवाया।
बीजेपी से हुकम चंद, राम सिंह, जयपाल और कांग्रेस से खेमचंद, राजेंद्र कुमार, हरदेव सिंह, प्रकाश चंद, विनोद, राजेश, अजय कुमार व अंजना आदि ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, संजय चौधरी सचिव, तेजराम ठाकुर उपाध्यक्ष, धनदेव अध्यक्ष अनुसूचित विंग, नारायण सिंह राणा मुख्य सलाहकार, सुरेश कुमार उपाध्यक्ष, बंसी लाल शर्मा अध्यक्ष सीनियर सिटीजन विंग, मस्त राम गुर्जर अध्यक्ष एसटी विंग, दिलीप सिंह ठाकुर अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट विंग, विशाल सचिव, नेर चौक से पूर्व पार्षद रजनीश सोनी, मलथेड़ के पूर्व प्रधान श्याम लाल, रमेश चौधरी युवा नेता राधे श्याम, दलीप पंत, राजेंद्र पाल काशव, राज भाटिया अध्यक्ष युवा विंग व दिव्यांशु आदि लोग उपस्थित रहे।
