सोलन जिला में द्वितीय चरण में 2 बजे तक हुई 66.02 प्रतिशत वोटिंग
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए दिन में 02.00 बजे तक कुल 75911 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 38739 महिलाओं तथा 37172 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया।
विकास खण्ड सोलन में 67.11 प्रतिशत मतदान
विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के लिए द्वितीय चरण में 02.00 बजे तक 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 10557 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 5324 महिलाओं तथा 5233 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुनिहार विकास खण्ड में 63.23 प्रतिशत मतदान
विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 15642 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 8061 महिलाओं तथा 7581 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कण्डाघाट विकास खण्ड में 64.46 प्रतिशत मतदान
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6278 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 3149 पुरूषों तथा 3129 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
धर्मपुर विकास खण्ड में 71.17 प्रतिशत मतदान
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 15622 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 7919 महिलाओं तथा 7703 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नालागढ़ विकास खण्ड में 64.93 प्रतिशत मतदान
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.93 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 27812 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 14306 महिलाएं तथा 13506 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।