7 तथा 8 अगस्त को सोलन प्रवास पर आएंगे स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.राजीव सैजल
( words)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 7 तथा 8 अगस्त को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ.सैजल 7 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुघारकनैता के रामपुर तथा ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला में स्वास्थ्य उप केन्द्र भवनों का लोकार्पण करेंगे। आयुष मंत्री 8 अगस्त को कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसमस्याएं सुनेंगे।
