देहरा नगर परिषद चुनाव में 74.55% मतदान, वार्ड नंबर-4 रहा सबसे आगे
देहरा नगर परिषद चुनाव में रविवार को मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। शाम 3 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नगर परिषद के सातों वार्डों में कुल 74.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 3573 मतदाताओं में से 2664 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पुरुष मतदाताओं में 74.08 प्रतिशत और महिला मतदाताओं में 75.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।
वार्डवार मतदान आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड नंबर-1 में 735 मतदाताओं में से 517 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 70.34 रहा। वार्ड नंबर-2 में कुल 413 मतदाताओं में से 322 लोगों ने मतदान किया, यहां 77.96 प्रतिशत वोटिंग हुई।
वार्ड नंबर-3 में 579 में से 461 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 79.62 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-4 में सबसे अधिक 403 में से 322 वोट पड़े तथा मतदान प्रतिशत 79.90 रहा।
वार्ड नंबर-5 में 480 मतदाताओं में से 341 लोगों ने मतदान किया, यहां 71.04 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड नंबर-6 में 472 में से 350 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 74.15 रहा। वहीं वार्ड नंबर-7 में कुल 491 मतदाताओं में से 351 वोट पड़े और यहां 71.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
