दाड़लाघाट : सामुदायिक अस्पताल में विभिन्न श्रेणियों के 8 पद हुए सृजित
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
दाड़लाघाट में सामुदायिक अस्पताल के स्टाफ के पदों का सरकार द्वारा सृजन करने पर जिला सोलन के भाजपा महासचिव राकेश गौतम ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दाड़ला की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में सामुदायिक अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर दिए गए हैं। बहुत शीघ्र दाड़लाघाट का सामुदायिक अस्पताल कार्य करना शुरू कर देगा। गौरतलब है कि इस सामुदायिक अस्पताल का मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन पहले ही कर दिया गया है, लेकिन इसे चलाने के लिए वांछित पदों का सृजन नहीं किया जा सका था, जिसे कैबिनेट में अब मंजूरी मिल गई है और बहुत जल्द लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं।
