इंदाैरा : नाके के दौरान व्यक्ति से पकड़ा 8.22 ग्राम चिट्ठा, मामला दर्ज
( words)
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत भपू में व्यक्ति से चिट्ठा बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि नाके के दौरान गाड़ी रोकी, ताे गाड़ी से अमित कुमार उम्र (45) वर्ष पुत्र राजेंद्र कुमार ग्राम पंचायत भपू तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा से 8.22 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई जारी है।
