शिमला : रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेगा कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। इस बैठक में सिर्फ आगमी लोकसभा चुनाव ही नहीं, बल्कि मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम का गठन का भी खाका खींचा जाएगा। कांग्रेस में सबसे पावरफुल मानी जाने जाने वाली कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी के लिए क्या 26 साल के बाद चुनाव होंगे की भी तैयारी की जा रही है। तीन दिन तक चलने वाले महाअधिवेशन के लिए हिमाचल से संबंध रखने वाले कांग्रेस के युवा नेता गोकुल बुटेल को एआईसीसी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें 8 लोगों की समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है।
गोकुल बुटेल को हाल ही में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण एवं सूचना प्रौद्योगिकी) कैबिनेट रैंक के साथ लगाया गया है। अब राष्ट्र स्तर पर एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गोकुल बुटेल का राजनेतिक कद और बढ़ा है। गोकुल बुटेल ने कहा है की जो भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंगे। साथ ही में उन्होंने इस ज़िमेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
