ज्वालामुखी : लुथान से कटोई मार्ग पर खर्च होंगे 9 करोड़ 35 लाख
विनायक ठाकुर । देहरा
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लुथान में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भारत सरकार मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लुथान तक सड़क मार्ग के लिए 9 करोड़ 35 लाख का प्रावधान करवाया गया। यह कार्य कटोई से लुथान तक किया जाएगा, जिसमें रास्ते की चौड़ाई, इंटरलॉकिंग टाइल, रिटेनिंग वॉल, क्रेश बेरियर, सीमेंट कंक्रीट रॉड जैसी आधुनिक सुविधा से यह कार्य होगा। कांग्रेस मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद। नरदेव कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे पूर्व लुथान में ही वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम खोलने की नोटिफिकेशन जारी कर ज्वालामुखी में विकास का एक ओर आयाम स्थापित भी किया है और अब सड़क की इस सौगात से लोगों को बहुत सहूलियत होगी।
