कुनिहार : दुर्गा माता मंदिर में हाेगा 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन
रंजीत सिंह। कुनिहार
विकास खंड सोलन की पट्टाबराबरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 6 से 14 मार्च तक 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कमेटी व समस्त जनता के सहयोग से करवाया जा रहा है। मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कथा को प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कॄष्ण कौशल करसोग मंडी वाले अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को सुनाएंगे। कमेटी अध्यक्ष श्री राम कौशल ने बताया कि कथा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 6 मार्च को सुबह 11 बजे पट्टाबराबरी सड़क के मुख्य मार्ग पर कथा वाचक व ग्रंथ का समस्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा व यही से भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को कथा प्रवचन का समय 4 से 6 बजे तक रहेगा तथा 7 से 13 मार्च तक यह समय दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक होगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी कमेटी द्वारा करवाया जाएगा। समस्त कथा कमेटी ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।
