कुनिहार : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 9 दिवसीय देवी भागवत कथा
रंजीत सिंह। कुनिहार
विकास खंड सोलन की पट्टाबराबरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में रविवार से 9 दिवसीय देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप व कथा आयोजन कमेटी अध्यक्ष श्रीराम कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कॄष्ण कौशल व ग्रंथ का पट्टाबरावरी सड़क के मुख्य मार्ग पर समस्त जनता द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व यंही से भजन-कीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर तक निकाली गई। आयोजन स्थल पर कलश स्थापना कर कथा वाचक ने अपनी मधुर वाणी से पहले दिन की कथा श्रोताओं को सुनाई। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 1 से सांय 4 बजे तक होगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी कमेटी द्वारा करवाया जाएगा। समस्त कथा कमेटी ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। इस अवसर पर श्रीराम कौशल, राम चंद शर्मा, सुखराम, अजीत, भूपेंद्र कुमार, प्रोमिला कौशल व अन्य मौजूद रहे।
