पालमपुर : रैली में अग्निवीर तकनीकी/ ट्रेडमैन ट्रेड के लिए दाैड़े 905 उम्मीदवार
प्रतिमा राणा। पालमपुर
पालमपुर में 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती के लिए कांगड़ा और चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए जारी रहा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती में सोमवार को कांगड़ा और चंबा जिला का कुल 1616 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया। दोनों जिलों का कुल मिलाकर 905 उम्मीदवारों ने दौड़ में भारी उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें 129 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षण पास की। 24 सितंबर, 2022 का शारीरिक परीक्षण पास करने वाले 122 उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित किया गया है। 24 सितंबर 2022 का शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ भारी बरिस के कारण रद्द किया गया था। शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ 27 सितंबर 2022 को निर्धारित किया गया है और सभी उम्मीदवारों को प्रवेश करने के लिए टोकन नंबर निर्गत किया गया है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपना-अपना प्रवेश पत्र अवश्य लाएं, जिस पर टोकन नंबर और तिथि निर्धारित किया गया है। बिना टोकन नंबर के गेट मे प्रवेश प्रतिबंधित है।