इंदाैरा : मंदिर परिसर में हुआ 9वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
स्वयंभू प्रकट आद शिवलिंग व प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा, काठगढ़, इंदौरा व जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा मंदिर परिसर में 9वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच द्वारा बाल फेंक कर किया गया, जिसमें सभा के वरिष्ठ उपप्रधान बनारसी दास मेहता, अजीत सिंह उपप्रधान युद्धवीर सिंह, कार्यालय सचिव जोगिंद्र भारद्वाज, सचिव गणेश दत्त शर्मा, सचिव cum प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा, संगठन मंत्री प्रेम सिंह, प्रचार सचिव रमेश पठानिया, पवन शर्मा सलाहकार कृष्ण मन्हास, कोच विक्रम सिंह, दल जीत कटोच मंदिर के मैनेजर देवेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इस प्रतियगिता में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर व अन्य राज्यों की लगभग 25 वालीबाल की टीमें भाग ले रही हैं।
इसके इलावा विभिन्न आयु वर्ग की महिला व पुरष वर्ग की दौड़े कल सुबह करवाई जाएगी तथा रस्साकसी सायं व वालीबाल फ़ाइनल देर शाम करवाए जाएंगे। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा इस प्रकार के आयोजन नौजवानों में खेलो के प्रति रुचि बढ़ाने व समाज में फ़ैल रही अन्य बुरी आदतों से दूर रहने के लिए करती रहती है। प्रतिभागियों के ठहरने व खाने की सम्पूर्ण व्यवस्था सभा द्वारा की गई है। इसके साथ सभा द्वारा समापन समारोह के मुख्यातिथि के कर कमलों से विजेता टीमों, प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर नगद राशि, समृतिचिन्ह देकर सम्मानित करवाया जाएगा।
