फतेहपुर : रैहन में फिर हुआ बड़ा हादसा, महिला की गई जान
( words)
मनीष ठाकुर । फतेहपुर
रैहन पैट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से गाड़ी की टक्कर, महिला की गई जान। बांसा दा मोड के पास हुआ फिर से हादसा। गांव हाडा की रहने वाली महिला की गई जान। रिंकी देवी अपने पीछे दो बच्चे 11 वर्ष की लड़की और 7 वर्ष का लड़का छोड़ गई है। गाड़ी महिला का पति चला रहा था, गाड़ी में महिला के दोनों बच्चे व ससुर भी साथ में थे। सभी घायलों को नूरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी घायलों की स्थिति अभी तक ठीक बताई जा रही है।
