शिमला : टूरिस्ट पॉलिसी विषय पर किया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस के पर्यटक, यातायात एवं रेलवे विभाग द्वारा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में टूरिस्ट पॉलिसी विषय पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए 35 पुलिस प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा है। आज इस ट्रेनिंग का शुभारंभ गुरदेव चंद शर्मा, भा.पू.से. उप पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप धवल, भा.पू.से., सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे एवं श्री नरवीर सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, पर्यटक एवं रेलवे भी मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. प्रीति कंवर नागपाल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, मुकुल डिमरी, एचआईएचएम कुफरी, मोहिंदर सेठ, प्रेसिडेंट होटल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, अनूप डोगरा बीआईएचएम संजौली एवं संजय भगवती उपनिदेशक टूरिज्म विभाग हिमाचल प्रदेश रहेंगे होंगे।
क्या है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य
पर्यटक पुलिस की प्राथमिक भूमिका विदेशी और घरेलू पर्यटकों को सुविधा, मार्गदर्शन, सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करना होगा। यह पर्यटकों को धोखेबाज़ों, जेबकतरों, छेड़खानी, नशीले पदार्थों आदि से बचाने के लिए काम करते हुए परिवहन और आवास प्रदान करने में भी मदद करेगा। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष, 2022 के 31 अक्टूबर तक कुल 1.27 करोड़ पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया था। हालाँकि, केवल 23,283 विदेशियों ने राज्य का दौरा किया।
किस वर्ष कितने पर्यटक आए
जानकारी ने अनुसार वर्ष 2017 में 191,30,541 घरेलू पर्यटक और 470,992 विदेशी पर्यटक, वर्ष 2018 में घरेलू पर्यटक 160,93,935 और 356,568 विदेश पर्यटक, वर्ष 2019 में 168,29,231 घरेलू पर्यटक और 382,876 विदेशी पर्यटक, वर्ष 2020 में घरेलू पर्यटक 31,70,714 और 42,665 पर्यटक, वर्ष 2021 में 56,32,270 घरेलू पर्यटक और 4,832 विदेशी पर्यटक और इसके साथ ही वर्ष 2022 में 127,55,373 घरेलू पर्यटक और 23,283 विदेशी पर्यटकाें का प्रदेश में आगमन हुआ है।