दाड़लाघाट : ग्रामीणों धरना प्रदर्शन काे लेकर का बैठक, बनाई रणनीति
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्रामीणों की बैठक प्रधान ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में धरना प्रदर्शन काे लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में जल शक्ति विभाग कार्यालय के घेराव पर चर्चा होनी थी। प्रधान ओम प्रकाश द्वारा जानकारी दी गई कि आज ज़ब लोग जल शक्ति विभाग कि घेराव करने कि तैयारी कर रहे थे, उसी समय विभाग के कर्मचारी व अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित होकर लोगों को अवगत करवाया कि विभाग द्वारा जंहा-जंहा पेयजल कि समस्या है, वहां जल शक्ति विभाग के कर्मचारी आज से ही पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य शुरू कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर जल्दी से जल शक्ति विभाग पेयजल कि समस्याओं का निपटारा नहीं करता है, तो 7 दिन बाद जल शक्ति विभाग अर्की के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत के सदस्यों सहित जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
