दाड़लाघाट : चंडी स्कूल में हुआ एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में 50 पौधों को रोपण किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम को दाड़िम ईको क्लब तथा एनएसएस यूनिट द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इसके लिए विभिन्न 50 पौधे दाड़लाघाट स्थित वन विभाग से प्राप्त किए गए।इसके पश्चात विद्यालय में दाड़िम ईको क्लब की यूनिट उपेंद्र पाल के मार्गदर्शन में तथा एनएसएस यूनिट ओम प्रकाश एवं हेमलता के मार्गदर्शन में इन पौधों को लगाने के लिए उचित भूमि निर्माण एवं समस्त रोपण प्रक्रिया को संचालित किया गया।
इन पौधों में विशेष आयुष पौधों को लगाया गया, जिसमें की आंवला, बेहड़ा, रीठा, जामुन अर्जुन तथा विभिन्न प्रकार के अन्य पौधों को लगाया गया।विद्यालय में विद्यालय स्टाफ सहित छात्रों ने 22 पौधों को लगाया तथा 28 पौधों को स्टाफ एवं छात्रों में अपने-अपने घर में लगाने के लिए वितरित किया गया। गौरतलब है कि घर में लगाए जाने वाले इस पौधारोपण का चित्र भी विद्यालय को उपलब्ध करवाया जाएगा तथा इसकी संपूर्ण रिपोर्ट को इको क्लब के माध्यम से विभाग तक पहुंचाया जाएगा। उनका कहना था कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रकृति संरक्षण का यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
