फतेहपुर : खेहर में सड़क से उतर कर पेड़ से टकराई गाड़ी, एक की गई जान
मनीष ठाकुर । फतेहपुर
तहसील फतेहपुर के तहत पड़ते मुख्य मार्ग जसूर-तलवाड़ा पर स्थित खेहर नामक स्थान पर बीती रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई, जिस कारण गाड़ी चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार अंकुश पुत्र सुशील कुमार निबासी तलाड़ा किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद रैहन से तलाड़ा अपने घर की तरफ जा रहा था कि खेहर के समीप सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु को बचाते-बचाते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के उत्तर खेतों में पहुंचती हुई पेड़ से टकरा गया, जिस कारण गाड़ी चालक अंकुश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो या तीन लोग और भी सवार थे, वाे भी जख्मी हुए हैं।आधी रात का समय होने कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सनद रहे मृतक अंकुश के पिता पुलिस थाना फतेहपुर में कार्यरत हैं। वहीं, मृतक की कुछ माह पूर्व ही शादी हुई थी।
