चार ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार
पुलिस ने चार ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को थाना अध्यक्ष जीत सिंह की अगवाई में एएसआई मदन सिंह, आरक्षी रुप लाल व नरेंद्र गश्त पर थे। इस दौरान जब पुलिस टीम की गाड़ी शिमला मंडी हाईवे पर स्यार के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देख कर एक युवक भागने की कोशिश करते हुए सड़क के दाई ओर गिर गया। युवक को गिरता देख पुलिस टीम गाड़ी से उतरी और युवक को काबू कर लिया। इस बीच एक पॉलीथिन पाउच युवक के हाथ से नीचे गिरा जिसमें चार ग्राम हीरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गगिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना अध्यक्ष जीत सिंह ने की है।
