ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में होगा आप का रोड शो-होशियार सिंह भारती

विनायक ठाकुर।ज्वालमुखी
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के ज्वालामुखी में शुक्रवार को बदलाव यात्रा पहुंचेगी। ज्वालामुखी से आम आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई 'आप' पार्टी की बदलाव यात्रा शुक्रवार को ज्वालामुखी पहुंचेगी। यहां सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सुबह 9 बजे आप पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की अगुवाई में ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया जाएग। बदलाव यात्रा का रोड शो ज्वालामुखी शहर से होते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा। बदलाव यात्रा का रोड़ शो देहरियां से सुबह 9 बजे शुरू होगा। उसके बाद ज्वालामुखी शहर से होते हुए, सिहोरपाईं, घलौर, अध्वानी, कुटियारा, सिल्ह, मझीन, नाहलियां, खुंडिया, लगड़ू, सुराणी, टिप्प, टिहरी होते हुए ज्वालामुखी पहुंचेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एससी विंग होशियार सिंह भारती ने कहा कि जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों के ऊपर से विश्वास उठ चुका है और जनता अब बदलाव चाहती है। भारती ने कहा कि आप पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर आप पार्टी प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में होने वाली बदलाव यात्रा के लिए निजी होटल में रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें नितिन, अभिषेक, गगन, कौर चंद, अतुल, लखवीर, अमित कपूर, अनिल चौहान व रामस्वरूप धनोटिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।