चिलचिलाती धूप में स्कूली छात्रों के साथ बैठी आस्था अग्निहोत्री, कहा नशा विरोधी मुहिम में हर नौजवान देश के साथ
आस्था अग्निहोत्री ने चिलचिलाती धूप में स्कूली छात्रों के बीच चिलचितलाती धूप में बैठकर कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नशा मुक्त समाज के सपने को पूरा करने के लिए लोग भरपूर सहयोग दें। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप सिंह शुक्ल का भी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारने पर आभार जताया। उन्होंने कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल का कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर भी धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों और प्रदेशवासियों से नशा मुक्त समाज बनाने की भी अपील की। अपने संबोधन में आशा अग्निहोत्री ने भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। उन्होंने कहा कि विकास में हरोली आगे निकल रहा है और हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। आस्था ने कहा कि वर्तमान समय में नशा एक ऐसी बुराई है, जिसे कोई एक व्यक्ति ठीक नहीं कर सकता ,बल्कि पूरे समाज को साथ मिलकर इसके विरुद्ध चोट करनी होगी। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि सब नौजवान और बच्चे संकल्प लें कि ना तो नशा करेंगे और ना किसी को नशा करने देंगे। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी सेवा यह है पुण्य का कार्य है कि हम नौजवान को नशे से दूर कर दें और परिवारों को खुशहाल कर दें।उन्होंने कहा कि मेरे पिता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक सराहनीय पहल शुरू की है और इसमें सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी के आशीर्वाद से हम नौजवानों को नशा मुक्त करेंगे।
सिम्मी अग्निहोत्री ने किया शंखनाद
नशे के विरुद्ध रैली में ज्योति प्रज्वलित मशाल प्रज्वलित करने के साथ ही सिमी अग्निहोत्री ने शंख से जोरदार ध्वनि निकाली शंखनाद किया कि नशे से समाज को मुक्त करेंगे। सिमी अग्निहोत्री ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को भी देखा, स्वयं पैदल चली, नाटी भी डाली। मंच से नशे के विरुद्ध नारे भी लगाए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सिमी अग्निहोत्री के प्रयासों को भी सराहा।
