दिल्ली के अखिल व सुंदरनगर की आस्था ने बर्फीली वादियों में लिए सात फेरे
** दूल्हा-दुल्हन ने बर्फ से ढके सोलंगनाला के एक निजी होटल में रचाई शादी
** स्पीति के बाद यह दूसरी अनूठी शादी, प्रचलन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली में हुई बर्फबारी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। एक ओर जहां सैलानी बर्फ का दीदार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यह पर्यटन स्थल शादियों के लिए मशहूर हो रहा है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अब मनाली का रुख कर रहे हैं और शून्य से भी कम तापमान में बर्फ के बीच धूमधाम से शादी मना रहे हंै।
स्पीति में हुई एक शादी के बाद अब मनाली में बर्फीली वादियों में दिल्ली के अखिल व सुंदरनगर की आस्था ने सात फेरे लेकर इस प्रचलन को आगे बढ़ाया है। यह शादी दो दिन पहले हुई है। दूल्हा-दुल्हन ने बर्फ से ढके सोलंगनाला के एक निजी होटल में शादी रचाई है।