अभय ने चमकाया करियर अकादमी का नाम, जेईई मेन में हासिल किए 100 प्रसेंटाइल

सिरमौर जिले के नाहन शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान करियर अकादमी ने सफलता का एक कदम और बढ़ाया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 12 फरवरी घोषित जेईई मेन-1 के परीक्षा परिणाम में संस्थान के 25 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें संस्थान के छात्र अभय ने 100 प्रसेंटाइल लेकर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है। वहीं, संपूर्ण ने 98.33 प्रसेंटाइल प्राप्त किए।
इसके अलावा वैशाली शर्मा 96.29 प्रसेंटाइल, आशुतोष पवार 95.69 प्रसेंटाइल, आदित्य 93.21 प्रसेंटाइल (करियर अकादमी स्कॉलर्स पांवटा साहिब), सार्थक 90.26 प्रसेंटाइल (करियर अकादमी स्कॉलर्स पांवटा साहिब), प्रांजल तोमर 91.83 प्रसेंटाइल, विदुषी 91.19 प्रसेंटाइल, अवनी अग्रवाल 91.10 प्रसेंटाइल, अंशिका रमौल 88.68 प्रसेंटाइल, प्रियांशी 88.09 प्रसेंटाइल, यश्वी शर्मा 88.09 प्रसेंटाइल, आयुषा ठाकुर 87.95 प्रसेंटाइल, जोया बेग 87.47 प्रसेंटाइल, जतिन 87.14 प्रसेंटाइल, अनवी शर्मा 86.84 प्रसेंटाइल, भुवेश चौहान 86.82 प्रसेंटाइल, उर्वशी 86.82 प्रसेंटाइल, तेजस वर्मा, आशुतोष, पीयूष पंवार, प्रकृति शर्मा, आकाश गौतम, प्रांजल देसाई तथा करियर अकादमी का नाम रोशन किया है।