जोगिंद्रनगर : सारली का अभिनव आईआईटी रूड़की से करेगा पीएचडी की पढ़ाई
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
उपमंडल के सारली गांव के अभिनव जमवाल का चयन आईआईटी रूड़की में होने से उसके गांव और जोगिंद्रनगर में खुशी का माहौल है। अभिनव जमवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर से पूरी की है, जबकि जमा एक असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर तथा जमा दो की पढ़ाई न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर से पूरी की। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई राजकीय अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीचयूट ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलोजी प्रगतिनगर शिमला हिमाचल प्रदेश और एमटेक की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से इसी वर्ष पूरी की है। अभिनव अब पीएचडी की पढ़ाई आईआईटी रूड़की से पूरी करेगा। अभिनव के पिता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर में तथा माता ललिता कुमारी शिक्षा विभाग जोगिंद्रनगर में कार्यरत है। जमवाल ने अपनी इस उपब्लिध का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।
