ABVP कार्यकर्ताओं ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को मास्क किए वितरित
जिस प्रकार कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व मे फैली है जिससे कि भारत भी अछूता नहीं रहा है। इस प्रकार की महामारी से बचने के लिए सरकार व प्रसाशन द्वारा समय-समय पर कई दिशा निर्देश दिए जाते है जिसका सभी को पालन करना चहिए, जिससे की आप अपना और अपने परिवार व समाज को इस महामारी से बचाने में हितकारी सफल होंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोलन व शामति में झुगी और झोमपड़िओं में रहने वाले लोगों को मास्क वितरित किए।
इकाई सचिव राघव ठाकुर ने कहा कि सभी भारतवासियों से यही अनुरोध करते हैं कि इस महामारी से लड़ने के लिए घरों से बाहर ना निकले अपने घर पर रहे खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिवार वालों को भी सुरक्षित रखे यदि कोई अति आवश्यक कार्य हो तभी घरों से बाहर आए , विद्यार्थी परिषद जिला सोलन ने अपील कि है कि इस महामारी के संकट में जरूरतमंदों की मदद करे।
