धर्मशाला : एबीवीपी जिला कांगड़ा 25 जनवरी को करेगी 'त्रिगर्त युवोत्सव' जिला सम्मेलन का आयाेजन
'त्रिगर्त युवोत्सव' 25 को धर्मशाला में होगा युवाओं का महासंगम
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा में 25 जनवरी को 'त्रिगर्त युवाेत्सव' जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है।
इस प्रैस रिलीज में जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से ले कर के आज आईटीआई, आईआईटी व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुंबकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर के आईटीआई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक जिला कांगड़ा में 1200 छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही।
इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज क्षेत्रों से भी छात्र जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। जिला सम्मेलन में समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला सम्मेलन में आईआईटी से लेकर आईटीआई तक छात्र भाग लेंगे।
