धर्मशाला : केंद्रीय विवि में गठित हुई अभाविप की नई कार्यकारिणी, यश व आकृति बने इकाई अध्यक्ष व मंत्री

पंकज सिंगटा। धर्मशाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई में आज नव कार्यकारिणी गठन समारोह का अयोजन किया गया, जिसमें कांगड़ा विभाग संयोजक अभिलाष बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे। इस समारोह में पूर्व इकाई अध्यक्ष मनी शर्मा ने पुरानी इकाई भंग कर नई इकाई बनाने की घोषणा की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई 2022- 23 में शिक्षा विभाग के यश वर्मा को इकाई अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, न्यू मीडिया की आकृति बंसल को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। अंशुल, साहिल, आशीष, मंगला, सोनाली को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं दीपिका, योप्रथ, गोपाल, विक्रांत, गौरव को इकाई सह सचिव चुना गया। इसी के साथ हितेश को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया।
अनुभव, तन्मय को मीडिया संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया तथा जतिन को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही पंकज व अखिल को एसएफडी संयोजक और सह संयोजक बनाया गया। एसएफएस संयोजक व सह संयोजक सुरांशु व अभिषेक को बनाया गया। रिया व दीक्षा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक व सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं, अविनाश को खेल आयाम प्रमुख घोषित किया गया। इसी के साथ श्वेता, पुनीत, यशवंत, शिवानी कार्यकारिणी सदस्य व मनी व उर्मी विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला संगठन मंत्री कोमल विशेष रूप से उपस्थित रही।