आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की नई कार्यकारिणी गठित
ग्राम पंचायत कुंहर के गांव चौरटू में आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की बैठक पंचायत प्रधान कमलेश तनवर की अध्यक्षता में माता श्री नैना देवी मन्दिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया, जिसमे नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान आदर्श ग्राम सुधार समिति कुहंर की नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व समिति का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का गठन हुआ। कार्यकारणी में प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान ममता ठाकुर, सचिव जुग्गल किशोर, सह सचिव ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान श्याम लाल ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सुंदर तंवर, जगदीश चंद, खेमराज, ज्ञान चंद, ममता देवी, कांता देवी, चीनू ठाकुर, जुग्गल किशोर, पूर्ण चंद, नेकराम, प्रेम चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
