एड़ीकेएम दाड़लाघाट को किया गया बर्खास्त
सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा (एड़ीकेएम) दाड़लाघाट को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने खण्ड निरीक्षक सहकारी सभाएं कुनिहार को उक्त सभा मे चेह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया है।
इस संदर्भ में शिकायतकर्ता व पूर्व प्रधान एडीकेएम दाड़लाघाट वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को उक्त कार्यकारणी व सभा सदस्य निष्कासित हुए थे। शुक्ला ने कहा कि उक्त कार्यकारणी ने 16 अक्टूबर 2020 को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को पंजीयक सहायक सहकारी सभाएं सोलन द्वारा एडीकेएम सभा की पूरी कार्यकरणी को बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि उनके कार्यों में बहुत अनियमितताएं व खामियां थी जिसे लेकर उन्होंने पूरी कार्यकारणी को बर्खास्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया, साथ ही विभाग का बारीकियों से इस मामले को लेकर गहनता से विचार करने को लेकर धन्यवाद किया।
वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि पंजीयक सहकारी सभा सोलन द्वारा सभा सोसायटी में गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से जांच करवाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन का धन्यवाद किया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जयराम सरकार ने गलत करने वालों पर शिकंजा कसा है, चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है लेकिन जय राम सरकार ने शिकायत को देखते हुए एडीकेएम कार्यकारणी को बर्खास्त होने से क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि सभा सोसायटी में हो रही अनिमितताओं के बाद सही ढंग से जांच व छानबीन हुई है इसको लेकर एडीकेएम सोसायटी सहित दाड़लाघाट में कार्य कर रही अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटरों में भी खुशी की लहर है।
