इंदौरा : रेल अंडर ब्रिज बनाने को प्रशासन ने जारी किया अनापत्ति प्रमाण पत्र
मनीष ठाकुर। इंदौरा
जालंधर-पठानकोट रेलमार्ग गांव मोहटली रैंप पर स्थापित रेलवे फाटक पर रेल अंडर ब्रिज बनाने के लिए इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के प्रयासों के चलते जिला कांगड़ा और अन्य विभागों द्वारा किए गए। सर्वेक्षण के बाद जिला कांगड़ा ने रेल अंडर ब्रिज बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। पूर्व विधायक रीता धीमान ने बताया कि इंदौरा विस क्षेत्र डमटाल के मोहटली पर बना रेलवे फाटक ट्रेनों की आवाजाही के कारण ज्यादातर बंद रहता है, जिससे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। वह एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
इंदौरा विश क्षेत्र के लोगों के प्रमुख मांगों में से एक इस रेल ट्रैक पर अंडर ब्रिज बनाने की थी, जिसके लिए रेल विभाग, राज्य पथ परिवहन निगम और अन्य संबंधित विभागों द्वारा अंडर ब्रिज बनाने के लिए सर्वेक्षण करवाया गया, वह सभी विभागों ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। जिलाधीश कांगड़ा द्वारा दी गई अनापत्ति प्रमाण पत्र कॉपी को रेल मंत्री को प्रेषित किया गया। इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अंडर ब्रिज बनाने की अनुमति संबंधित निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है।
