प्रशासन ने कुनिहार बाज़ार में वाहनों की आवाजाही की बन्द
कुनिहार। करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदि त्योहारों के चलते कुनिहार बाजार में बढ़ रही खरीददारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बाज़ार में वाहनों की आवाजाही बन्द की। कुनिहार मुख्य बाजार में हर रोज खरीदारी को पहुंच रहे लोगो को असुविधा न हो, इसके लिए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आदेशों से बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक हर तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने विशेष बातचीत में बताया कि आने वाले दिनों में करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली आदी त्यौहारो के कारण कुनिहार बाजार में लोगो की भीड़ बढ़ गई है व लोग इस दौरान जमकर खरीददारी कर रहे है। बाजार में लोगों की भीड़ होने के कारण वाहनों की आवाजाही से कोई हादसा या परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन ने दीपावली तक पुराने बस स्टैंड से मुख्य बाजार में सभी तरह के वाहनों की आवाजाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बन्द कर दी है, ताकि किसी भी तरह की घटना न हो।
