15 नवंबर तक बढ़ी महाविद्यालय में दाखिला लेने की तिथि
कोरोना संकट में विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न रहें, इसके लिए एक बार फिर से महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए तिथि को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। अभी तक दाड़लाघाट कॉलेज में बीए, बीकॉम के तीनों वर्षों में 192 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए हुए प्रवेश के लिए दाखिला तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाने से महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन अब प्रवेश तिथि बढ़ने से इसमें और अधिक इजाफा होगा।
जनेश कपूर ने बताया कि महाविद्यालय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वे 15 नवंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://bit.ly/gcd-admissions लिंक के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संबंधी फॉर्म भर सकते हैं। यह लिंक महाविद्यालय के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है। महाविद्यालय में स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों के लिए प्रवेश लेने का यह अंतिम अवसर है, इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
