राजकीय मॉडल विद्यालय धुंदन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रवेश प्रक्रिया नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रारंभ की गई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कोविड-19 के चलते लगभग 5 महीने विद्यालय में पढ़ाई ठप रहने के बाद अब सरकार के आदेशों का पालन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक नई व्यवस्था के अंतर्गत पढ़ाई शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के अनुसार बुधवार को नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभिभावकों की पूर्ण सहमति के बाद विद्यालय में बुलाया गया जिसमें 70 बच्चों में से 50 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यार्थी,स्टाफ के लोग या अन्य आगंतुक जैसे ही विद्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचते हैं।
लैब अटेंडेंट विमला देवी और चमन लाल द्वारा उन का तापमान थर्मल स्कैनर द्वारा जांचा जाता है,उसके बाद सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए हैंड वॉश कर, मास्क की जांच कर प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश करवाया जाता है। प्रातः कालीन सभा में सामाजिक दूरी बनाकर केवल राष्ट्रगीत गाकर कक्षाओं में प्रवेश किया जाता है। विद्यालय में 1 दिन में एक ही कक्षा बुलाई जा रही है। उस कक्षा को संख्या के आधार पर तीन या चार कमरों में बिठाया जाता है और सभी कमरों में अलग-अलग विषय की पढ़ाई चलती है।
वीरवार को दसवीं कक्षा शुक्रवार को प्लस वन और शनिवार को प्लस टू कक्षा की उपस्थिति होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि उसके बाद फिर बच्चों की संख्या देखकर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इस प्रकार विद्यालय में सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करते हुए इस सत्र की पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है।
