दाड़लाघाट : प्रभावित परिवहन सभा ने चालक के परिवार काे भेंट किया चार लाख का चेक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
जेपी विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सभा खारसी द्वारा ट्रक दुर्घटना में मृत ट्रक चालक के परिवार को 40,0000 की राशि भेंट की गई। यह दुर्घटना बरनाला (पंजाब) में हुई। इस दुर्घटना में मृत ट्रक चालक अनिल कुमार जो हिमाचल प्रदेश टिक्कर मंडी का रहने वाला था। प्रभावित परिवहन सभा ने अपनी दरियादिली दिखा कर उसके परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी।इससे पहले भी खारसी समिति द्वारा चौपाल में हुए ट्रक हादसे में मृत चालक लायक राम जो बिलासपुर का रहने वाला था, उसके असहाय परिवार को भी सहायता राशि प्रदान कर चुकी है। हिमाचल मोटर चालक संघ के संस्थापक सत्यम ने कहा कि संघ खारसी सभा में कार्यरत सभी ट्रक ऑपरेटर साथियों को कार्यकारिणी की मानवीय दृष्टि वाली सोच को प्रणाम करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी निजी परिवहन समितियों को खारसी समिति की दरियादिली से सीखने की आवश्यकता है।
