कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुक्खू के बाद अब इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन को मिली खालिस्तानी पन्नु की धमकी

मनीष ठाकुर। इंदाैरा
कुछ दिनों पहले खालिस्तानी समर्थक पन्नु द्वारा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा को लेकर धमकी भरा नोटिस मिला था, जिसके बाद आज इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन को व्हाट्सएप के माध्यम से पन्नू का धमकी भरा वॉइस मैसेज आया है। जैसा कि आप जानते हैं भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही है, जो कि हिमाचल में 19 तारीख को इंदौरा से होकर गुजरने है। उसको लेकर खालिस्तानी समर्थक पन्नू द्वारा इंदौरा के विधायक को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ ना जुड़ने की चेतावनी दी है। पन्नु ने यह भी जाहिर किया कि अगर विधायक इसका पालन नहीं करते, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में जब पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रतन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और इस मामले का संज्ञान लिया जाएगा। उच्च अधिकारियों से जो भी जानकारी मिलती है, उसका पालन किया जाएगा।