देहरा : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कांगड़ा में मिले कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारी

विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल प्रदेश कृषि प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. विवेक कंवर, उपाध्यक्ष डॉ मनु नाग व हिमाचल प्रदेश उद्यान प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. लवलीत राणा की अध्यक्षता में प्रसार अधिकारियों ने मख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से मुलाकात की और अपनी वेतन विसंगतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की बहुत जल्दी ये वेतन विसंगतियां दूर की जाएंगी। कृषि प्रसार अधिकारी व उद्यान प्रसार अधिकारी मख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं।
कृषि विभाग में कार्यरत कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें (जेई हॉर्टिकल्चर) विभाग पीडब्ल्यूडी / (मार्केटिंग सुपरवाइजर) मार्केटिंग विभाग बोर्ड के बराबर ग्रेड पर दिया जाए। कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों का कहना है कि (जेई हॉर्टिकल्चर) व कृषि प्रसार अधिकारी की नियुक्ति के लिए योगयता बीएससी (एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर) 4 वर्ष की प्रोफेशनल डिग्री रखी गई है और यह नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से की जाती है। इस संदर्भ में इन कर्मचारियों ने सीएम जयराम ठाकुर को बताया है। इन अधिकारियों की मांग है कि कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों को भी इसी श्रेणीयों के बरावर 10300+4200 रुपए का ग्रेड पे दिया जाए।