दाड़लाघाट : पंचायत मांगल में हुए कृषि एवं बागवानी कार्यशाला का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत मांगल में कंधर व बागा जलागम के किसानों का एक दिवसीय कृषि एवं बागवानी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस माैके पर एग्रोनॉमिस्ट फसल विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, फल एवं सब्जी विशेषज्ञ डॉ.राजेश, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत चौधरी चरण सिंह ने फसल विविधीकरण फसल चक्र में बदलाव फल एवं सब्जियों के उत्पादन बढ़ाने, पौधारोपण से लेकर उपज बढ़ाने के उपायों के बारे में प्रशिक्षण दिया।आईएसपीइआर संस्था के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह खाशा ने नाबार्ड के तहत वाटर शेड योजना से संबंधित भविष्य में होने वाले कार्यों की जानकारी दी व लोगों की आमदनी बढ़ाने वाली स्कीमों, स्वयं सहायता समूह के लिए प्रस्तावित स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उपप्रधान सीताराम ने किसानों से अपील की कि सभी लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों व बागवानों के लिए आजीविका बढ़ाने की योजनाओं का लाभ ले। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, प्रधान बागा करोग सुरेंद्रा पंवर, उपप्रधान बागा करोग व जलागम कमेटी बागा श्यामलाल चौहान, बागा जलागम सचिव राकेश चौहान, जलागम मांगल कंधर कमेटी प्रधान शेर सिंह, सदस्य बृजलाल पंवर, हीरा लाल चौहान, चुन्नी लाल चौहान, महिला मंडल प्रधान सहनाली कुंता देवी, निर्मला अवस्थी, रामप्यारी, डिंपल चौहान, प्रेम लाल चौहान, छोटा राम, सुखदेई चौहान, मस्त राम चौहान व पूर्णचंद सहित लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।
