कांगड़ा : श्री बज्रेश्वरी मंदिर में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नबाया शीश

तिलक राज। कांगड़ा
कांगड़ा के श्री बज्रेश्वरी मंदिर में आज (शनिवार) को सुक्खू सरकार में नव नियुक्त कृषि मंत्री एवं ज्वाली से विधायक चौधरी चंद्र कुमार ने शीश नवाया। बताते चलें की मंत्री बनने के उपरांत माता बज्रेश्वरी के दरबार पहुंचे। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने मंत्री चंद्र कुमार को पूरे विधिवत माता की पूजा-अर्चना करवाई। चंद्र कुमार जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने हैं। वहीं, मकर सक्रांति के पावन अवसर पर उन्होंने माता बज्रेश्वरी के दरबार पहुंचकर मां का आशीर्वाद भी लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को इस लहाेड़ी एवं मकर संक्रांति त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें माता की चुनरी एवं माता का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया।