शिमला : कृषि मंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स
( words)
केंद्रीय कृषि मंत्री ने नरेन्द्र तोमर ने कुल्लू जिले के किसानों से वर्चुअल संवाद किया तथा फसल बीमा के अंतर्गत चलाई जा रही दोनों योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की। कुल्लू जिले के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से फसल बीमा योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त लाभ के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुल्लू, ऊना तथा चंबा जिला के किसानों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया तथा किसानों को योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
