कांगड़ा : किसी भी सूरत पर नहीं हाेगा एयरपोर्ट का विस्तार-काजल
तिलक राज । कांगड़ा
एयरपोर्ट विस्तार के चलते आज संघर्ष कमेटी के सदस्यो व ग्रामीण कांगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल से मिले, जिस पर पवन काजल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मैं जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हूं और किसी भी सूरत में एयरपोर्ट का विस्तार नहीं होगा। क्योंकि इस हरे भरे खेत-खलियान तथा उपजाऊ भूमि को बंजर नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए हमें कुछ भी करना पड़ेगा, विधायक ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एयरपोर्ट का विस्तार करना ही है, तो हजारों एकड़ भूमि बोड़कवालू तथा पोंग बांध के पास पड़ी है, जहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आसानी से बन सकता है और हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अगर सरकार को एयरपोर्ट की डिवेल्पमेंट करनी ही है, तो जहां गग्गल एयरपोर्ट पर इस समय छह फ्लाइटें प्रतिदिन लैंड करती हैं, वहां पर फ्लाइटों की संख्या और बढ़ा दी जाए, तब भी पर्यटकों का आना-जाना खूब लगेगा इतना ही नहीं अब 26 मार्च से इंडिगो की हवाई सेवाएं भी गग्गल में दस्तक दे रही हैं।
वह भी मात्र चार हजार से कम किराये में आने को तैयार हुई है इस पर विधायक पवन काजल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया के हम अपने स्तर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ब सरकार से अपील करेंगे कि उजाड़ने के बजाय एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की संख्या बढ़ाई जाए। क्योंकि इस एयरपोर्ट विस्तार होने से लगभग 9 पंचायतों एयरपोर्ट की जद में आ रही है। इतना ही नहीं विधायक पवन काजल में लोगों को आश्वासन दिया है कि सरकार से हम बात करेंगे कि इस एयरपोर्ट को फ्लाइंग स्कूल बनाया जाए, ताकि हिमाचल ब अन्य राज्य के नौजवान यहां पर हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सके। इस अवसर पर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रजनीश मोना सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश चटानी, महासचिव हंसराज ने बताया के एयरपोर्ट के मुद्दे को विधायक पवन काजल ने गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जनता के साथ न्याय होगा अन्याय नहीं।
