देहरा : परागपुर की अक्षिता बनी मिस गलैमरस ऑफ इंडिया
विनायक ठाकुर । देहरा
चंडीगढ़ में 20 नवंबर को आयोजित हुई मिस्टर एंड मिस गलैमर ऑफ इंडिया-202 प्रतियोगिता, जिसमें कांगड़ा की बेटी अक्षिता ने हिमाचल को रिप्रेजेंट किया और वहां पर वह विजेता रही हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता अमन वर्मा लाइफस्टाइल फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा चंडीगढ़ की 26 सेक्टर फैंस क्लब में करवाई गई। इसमें जगह-जगह से चुने गए प्रतिभागी आए हुए थे। लगभग राज्यों के 20 प्रतिभागियों के बीच यह प्रतियोगिता हुई, जिसमें अक्षिता ने मिस ग्लैमरस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी अक्षिता बहुत सारी शो जीत चुकी है।
जैसे कि लिटिल मिस कांगड़ा विनर मिस हिमाचल हुनर फर्स्ट विनर मिस तीज क्वीन-2020 विनर इंडियन एक्स मास्टर किड्स विनर फर्स्ट विनर ऑफ आदि एंकर आर्टिस्ट्र है, जिसके लिए उसे वेस्ट यंगेस्ट एंकर अवार्ड से भी ग्रेट खली के द्वारा नवाजा गया है और भी बहुत सारे अवार्ड वह अपने नाम कर चुकी हैं। जैसे कि हिमाचल के एजुकेशन मिनिस्टर गोविंद सिंह ठाकुर के द्वारा मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट से मिला है और हिली वुड एसोसिएशन के द्वारा फिल्म हिमाचल फिल्म एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स इसी के साथ एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से नेशनल अवॉर्ड अक्षिता बनी मिस ग्लैमर इंडिया 2022।
