हिमाचल से भाजपा के सभी सांसद मिट्टी के माधो : बलदेव ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने हिमाचल से भाजपा के टिकट पर जीतकर गए तीन लोकसभा सांसदों और मनोनीत होकर गए तीन राज्यसभा सांसदों पर आज कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि हिमाचल सात अगस्त से लेकर आजतक गंभीर त्रासदी से गुजर रहा है और प्रदेश में बहुत बड़ी जानमाल की हानि हुई है। मुख्यमंत्री और कांग्रेस की एकमात्र सांसद प्रतिभा सिंह एवं सरकार लगभग मंत्री संसदीय सचिव अपनी जान की परवाह किये बगैर लगातार लगातार आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उनका दु:ख दर्द बांट रहे हैं और उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि सरकार जो इस भयंकर आपदा में हरसंभव मदद करने मे दिन रात जुटी है। इसके विपरीत विपक्ष के नेता जयराम जो प्रदेश में पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हंै वो एक औपचारिकता करने के लिए और मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए लोगों के बीच जाकर उल्टा जहर घोल रहे रहे हैं। वहीं, भाजपा से संबंधित विधायक अधिकारियों के साथ बतमीजी कर रहे है जो फील्ड में लोगो को राहत पंहुचाने का कार्य कर रहे है जबकि इस समय राजनीति नही मिलजुल कर काम करने की जरूरत है।
बलदेव ठाकुर ने भाजपा के तीन लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसदों का फर्ज था कि प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री को प्रदेश में लाते और विभिन्न जगह जगह हुए जानमाल की हानि का जायजा लेकर प्रदेश को राष्टीय आपदा से प्रभावित राज्य घोषित करवाते। लेकिन ये सभी सांसद आज तक कुंभकर्ण की नींद सोए हुए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने भाजपा के इन सांसदों को कटघरे में खड़ा किया तब आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री आज हिमाचल दौरे पर शिमला हादसे के छठे दिन आए है और सिर्फ मीडिया में कह रहे हंै कि केंद्र से पूरी आर्थिक मदद मिलेगी, जबकि सच्चाई ये है कि आपदा राहत के नाम से लेकर हिमाचल सरकार को एक नया पैसा नहीं मिला है सिर्फ प्रधानमंत्री सड़क योजना का पैसा जरूर प्रदेश को मिला है नियमानुसार उसको सिर्फ संबंधित सड़कों पर ही खर्च कर सकते हैं। आपदा प्रभावितों को अन्य राहत देने के लिए उस राशि को खर्च नहीं कर सकते।
